कन्नौज में गरीब बेसहारा लोगों का ठंड से हाल बेहाल हो रहा है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा जलवाये जाने वाले अलाव भी गरीबों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इसके साथ ही समाज सेवियों ने गरीब बेसहारा लोगों को ठंड से राहत दिलवाने के लिए गर्म चादर दिए।
वहीं शनिवार को समाज सेवी राम दीक्षित ने अपने आवास पर हजारों गरीब बेसहारा लोगों को रजाईयो का वितरण किया है। रजाई लेने के लिए वहां हजारों की संख्या में गरीब बेसहारा लोगों का जनसैलाब उमड़ा। रजाई पाकर गरीब बेसहारा लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी और समाजसेवी के इस कार्य की सराहना की गई।
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर से लेकर उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी होने के कारण ठंड का कहर उत्तर भारत में सबसे ज्यादा दिखेगा।