1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गंगा यात्रा में शामिल होंगे CM योगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गंगा यात्रा में शामिल होंगे CM योगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गंगा यात्रा में शामिल होंगे CM योगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

(बिजनौर से संवाददाता गौरव त्यागी रिपोर्ट की रिपोर्ट)

बिजनौर में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जिसकी तैयारी गंगा बैराज घाट पर जोरो शोरो से की जा रही है। वहीं यात्रा शुरू होने से पहले घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ये यात्रा प्रदेश के कई जिले के घाटों से गुजरेगी।

वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए है। सीएम योगी के यात्रा में शामिल होने से पहले हर चीज का खास इंतजाम किया जा रहा है। सीएम की सुरक्षा को लेकर जिले के चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। यात्रा शुरू होने के बाद कई रास्ते भी बंद कर दिए जाएंगे। ताकि, गंगा यात्रा के दौरान किसी भक्त को कोई परेशानी न हो।

इस यात्रा में शामिल होने वाले भक्त जनों के लिए हर चीज का इंतजाम किया गया है। तीन तक चलने वाली इस यात्रा में लगभग हजारों की संख्या में भक्त जन शामिल होंगे। साथ ही बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद होंगे। आपको बताते चलें कि, जिला प्रशासन ने घाट का कई बार जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...