1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होली के दिन भगवान नरसिंह की शोभायात्रा का आयोजन, CM योगी होंगे शामिल

होली के दिन भगवान नरसिंह की शोभायात्रा का आयोजन, CM योगी होंगे शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
होली के दिन भगवान नरसिंह की शोभायात्रा का आयोजन, CM योगी होंगे शामिल

(गोरखपुर से प्रदीप आंनद श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

गोरखपुर में होलिका दहन एवं होली के दिन सुबह निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नर एवं डीआईजी ने जायजा लिया। साथ ही जिले के डीएम एवं एसएसपी भी मौजूद रहे। इस शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ बतौर मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी गोरक्ष पीठाधीश्वर भगवान नरसिंह की महाआरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होंगे। यह शोभायात्रा घंटा घर से निकलकर मदरसा चौक लाल दिग्गी मिर्जापुर घासी कटरा जाफरा बाजार नखास चौक रेती चौक होते हुए, घंटाघर लौट कर समाप्त होगी। जिसको लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए कमिश्नर जयंत नारलीकर डीआईजी राजेश मोदक डी एम के विजेंद्र पांडियन एवं एसएसपी डॉ गुप्ता जुट गए हैं।

आपको बता दें कि, कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने चाइना के कलर से दूर रहने की सलाह दी है। साथ यह भी कहा कि, हो सके तो हर साल जैसे होली मनाते है इस बार ऐसे होली न मनाए। कोरोना वायरस दिल्ली तक पहुंचा चुका है और केंद्र सरकार इससे निकलने के लिए लोगों को जगरूक अभियान चला रही है। लोगों को इस अभियान के तहत लोगों को अपने आस-पास साफ- सफाई रखने और अपने आप को स्वच्छ रखने की सलाह दे रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...