(गोरखपुर से प्रदीप आंनद श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
होली के आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम गोरखपुर पहुंच गए। होली के दिन निकलने वाली पारंपरिक नरसिंह भगवान की शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे साथ ही ब्रह्मा मंदिर में आयोजित होने वाली होली मिलन समारोह में भी मौजूद रहेंगे। हालांकि होली मिलन में आए हुए लोग मुख्यमंत्री को तिलक नहीं लगा सकेंगे।
सीएम योगी होलिका दहन के अवसर पर आज गुलरिया की शोभायात्रा में शामिल नहीं होंगे। साथ ही वह होली के दिन सुबह 7:00 बजे दहन स्थल पर परंपरागत रूप से राख की होली खेलने जाएंगे, इसी क्रम में वह भगवान नरसिंह की शोभायात्रा के लिए मंदिर से निकलेंगे।
मंगलवार को सुबह 8:30 बजे निकलेगी भगवान नरसिंह की शोभायात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति गीता नगर की ओर से आयोजित होने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा मंगलवार को सुबह 8:30 बजे घंटाघर से शुरू होगी। शोभायात्रा मदरसा चौक लाल दिग्गी मिर्जापुर घासी कटरा जाफरा बाजार चरण लाल चौक आर्य नगर बक्सीपुर नखास होते हुए रेती चौक घंटाघर लौट कर समाप्त होगी, इस यात्रा में नीले और काले रंग का प्रयोग वर्जित रहेगा नशा करने वाले लोग इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।