गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला शुरू हो गया है। वहीं गोरक्षपीठाधीश्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह चार बजे मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई और सीएम योगी के पूजा अर्चना के बाद सभी सन्तों ने भी बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई।

मुख्यमंत्री के बाद मन्दिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के बाद हर -हर महादेव और गुरु गोरखनाथ के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई।

आपको बताते चलें कि, खिचाड़ी मेले में देश ही नहीं बल्कि विदेशो से भी लोग आते है। खास करके नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति के दिन मंदिर का नजारा ही कुछ और होता है।

मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है। बता दें कि, खिचाड़ी मेले के अवसर पर मंदिर के बाहर करीब एक हजार से ज्यादा दुकानें लगाई जाती है। जिसमें बच्चों के खेल-खिलौने से लेकर भोजन के लिए तरह-तरह के पकवान मिलते है।