उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के दौरे पर है। शहर में दीनदयाल अस्पताल और रघुनाथ पैलेस में सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।

रामघाट रोड अतरौली से शहर की तरफ आने वाले सभी महान प्रतिबंधित रहेंगे, यह वाहन साधु आश्रम से डायवर्ट होकर जाएंगे। एफएम टावर से क्वारसी चौराहे की तरफ आने वाले वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे, यह वाहन एफएम टावर से डायवर्ट होकर जाएंगे।

दीनदयाल अस्पताल का निरीक्षण करने जाएंगे। यहां कोरोना की रोकथाम को लेकर की जा रही कार्यवाही देखेंगे। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि सीएम यहां से सड़क मार्ग द्वारा रघुनाथ फार्म्स पहुंचेंगे।

यहां शहर के 150 प्रमुख उद्योगपित, प्रोफेसर, डाक्टरों व प्रबुद्धजनों संग संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद, शहर व कोल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। सीएम संवाद के बाद शहर विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत आने वाले सुरक्षा बिहार में डोर टू डोर चुनाव प्रचार भी करने जाएंगे।