1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. CM मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी दौरा, संवाद कार्यक्रमों के साथ शासकीय स्थलों का करेंगे निरीक्षण

CM मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी दौरा, संवाद कार्यक्रमों के साथ शासकीय स्थलों का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी के प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे । दौरे के दौरान सीएम यादव उद्यमी, कृषक और प्रबुद्धजन संवाद के साथ शासकीय स्थलों का निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे।

By: BS Yadav 
Updated:
CM मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी दौरा, संवाद कार्यक्रमों के साथ शासकीय स्थलों का करेंगे निरीक्षण

बड़वानी। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 अगस्त को बड़वानी दौरा प्रस्तावित है। कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी।

कलेक्टर के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले के विभिन्न शासकीय स्थलों का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके बाद कलेक्ट्रेट में जिले के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री के जिले में करीब 12 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि, कार्यक्रम का अंतिम शेड्यूल आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान तीन महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। इनमें उद्यमी संवाद, कृषक संवाद और प्रबुद्धजन संवाद शामिल हैं। उद्यमी संवाद में जिले के उद्योगपतियों से चर्चा कर उद्योगों से जुड़ी समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

कृषक संवाद के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से सीधे संवाद करेंगे और कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वहीं प्रबुद्धजन संवाद में जिले के ऐसे नागरिकों से बातचीत प्रस्तावित है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में जिले के विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिले को विकास की नई गति देने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श होगा।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़वानी जनपद के तलून और बोरलाई में भी कुछ शासकीय स्थलों के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...