1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. CJI Sanjiv Khanna: भारत के 51वें चीफ जस्टिस बनें संजीव खन्ना, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

CJI Sanjiv Khanna: भारत के 51वें चीफ जस्टिस बनें संजीव खन्ना, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

भारत के नए जस्टिस के रुप में संजीव खन्ना ने आज 51वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

By: Priya Tomar 
Updated:
CJI Sanjiv Khanna: भारत के 51वें चीफ जस्टिस बनें संजीव खन्ना, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

CJI Sanjiv Khanna: भारत के नए जस्टिस के रुप में संजीव खन्ना ने आज 51वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा।
जस्टिस संजीव खन्ना अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के वकील रहे हैं। उन्होंने न्यायाधीश बनने से पहले अपने करिअर की शुरुआत 1983 में तीस हजारी कोर्ट में वकालत के दौरान की थी।

राष्ट्रपति ने गोपनीयता की दिलाई शपथ

आपको बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना के 51वें मुख्य न्यायाधीश बनने के दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें गोपनीयता शपथ दिलाई। वहीं दूसरी ओर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में भी वकालत की। और अब वह आगामी छह माह तक देश के मुख्य न्यायाधीश के रुप में अपने पद को ग्रहण करेंगे।

चीफ जस्टिस ने इस प्रकार ली शपथ

दरअसल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के शपथ में यह लिखा होता है कि मैं, भारत के सुप्रीम कोर्ट का सीजेआई नियुक्त किया गया हूं और ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। अपनी योग्यता, ज्ञान और विवेक के अनुसार विधिवत और ईमानदारी से व बिना किसी भय या पक्षपात, स्नेह या द्वेष के अपने पद के कर्तव्यों का पालन करूंगा ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...