1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नागरिकता कानून: योगी सरकार ने गैर मुस्लिम शरणार्थियों की पहली लिस्ट गृह मंत्रालय को सौंपी

नागरिकता कानून: योगी सरकार ने गैर मुस्लिम शरणार्थियों की पहली लिस्ट गृह मंत्रालय को सौंपी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नागरिकता कानून: योगी सरकार ने गैर मुस्लिम शरणार्थियों की पहली लिस्ट गृह मंत्रालय को सौंपी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गैर मुस्लिम शरणार्थियों की पहली लिस्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। वहीं नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत प्रदेश सूची भेजने वाला पहला राज्य बन गया है।

वहीं इस लिस्ट में उन्नीस जिलों को शामिल किया गया है। आपको बताते चलें कि, नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले अवैध शरणार्थियों को भारत सरकार नागरिकता प्रदान करेगी।

शरणार्थियों की सूची

आपको बता दें कि ,आगरा, रायबरेली, सहारनपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, रामपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, मथुरा, कानपुर नगर, प्रतापगढ़, वाराणसी, अमेठी, झांसी, बहराइच, लखीमपुर- खीरी, लखनऊ, मेरठ व पीलीभीत इन जिलों को शमिल किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...