1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ऋषि कपूर और नीतू की शादी में एक मेहमान ने दिया था ऐसा गिफ्ट, जिसे देखते ही बेहोश हो गये थे दोनों कपल

ऋषि कपूर और नीतू की शादी में एक मेहमान ने दिया था ऐसा गिफ्ट, जिसे देखते ही बेहोश हो गये थे दोनों कपल

मुंबई में ही इन दोनों की शादी का भव्य समारोह हुआ था। फैंस इनकी शादी को लेकर काफी खूश थी। इनकी शादी बहुत धूमधाम से हुई। वही दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद शादी की। इन दोनों की सगाई ‘याराना’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, फिल्म में इन दोनों के साथ ही अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई:  बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ी है जो अपने प्यार के लिए जानी जाती है। लोग इन जोड़ी को बहुत पंसद भी करते है। वही, बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू सिंह फिल्म जगत के एक ऐसी जोड़ी है जिसे प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। ये दोनों ही बॉलीवुड के एक फेमस कपल माने जाते थे। इन दोनों की शादी सान 1980 में बहुत ही धूमधाम से हुई थी।

मुंबई में ही इन दोनों की शादी का भव्य समारोह हुआ था। फैंस इनकी शादी को लेकर काफी खूश थी। इनकी शादी बहुत धूमधाम से हुई। वही दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद शादी की। इन दोनों की सगाई ‘याराना’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, फिल्म में इन दोनों के साथ ही अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की अक्सर शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। नीतू कपूर ने अपनी शादी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में एक मेहमान ने उन्हें पत्थर गिफ्ट किया और वही दूसरी तरफ अपनी ही शादी में नीतू सिंह और ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे। इसके अलावा भी उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई मजेदार किस्से अपने प्रशंसकों के साथ साझा किए। नीतू सिंह ने अपनी शादी के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब उनकी शादी थी तो वो बेहोश हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘’मैं और मेरे पति शादी के समय बेहोश हो गए थेl मेरा लहंगा बहुत ज्यादा भारी था। इसके अलावा कई सारे लोग थेl मेरे लिए मेरा लहंगा संभालना बहुत ही मुश्किल था। मेरे पति ऋषि कपूर इसलिए बेहोश हो गए क्योंकि वह भीड़ को संभाल नहीं पाएl वह उस समय बेहोश हुए, जब उन्हें घोड़ी पर चढ़ना थाl’

नीतू कपूर ने शादी के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि जब उनका रिसेप्शन था तो कई लोग उसमें शामिल हुए थे। मौके का पूरा फायदा उठाकर उस रिसेप्शन में कई ग्रेट क्रेशर भी घुस गए थे। उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहन रखे थे गिफ्ट पैक को बहुत अच्छे से बनाया गया था।

नीतू सिंह ने कहा, ‘हमारे रिसेप्शन में कई सारे गेटक्रेशर आए थेl उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने कई गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर रखकर दिए थेl सिक्योरिटी को लगा कि वह हमारे मेहमान हैं’।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...