1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. भारत के वैक्सीन से चीन को लगा बड़ा झटका, इस पड़ोसी देश को गिफ्ट के तौर पर भेजी कोरोना वैक्सीन

भारत के वैक्सीन से चीन को लगा बड़ा झटका, इस पड़ोसी देश को गिफ्ट के तौर पर भेजी कोरोना वैक्सीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत के वैक्सीन से चीन को लगा बड़ा झटका, इस पड़ोसी देश को गिफ्ट के तौर पर भेजी कोरोना वैक्सीन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर काफी सजगता बरतने के साथ-साथ टीकाकरण की भी शुरुआत कर दी है। 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने एक विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। इसके बाद देश भर की करीब 3300 साइटों पर टीकाकरण किया गया। भारत ने देशवासियों के टीकाकरण के साथ-साथ पड़ोसी देशों को भी संकट से उबारने के लिए कोविड वैक्सीन भेजना शुरु कर दिया है।

बुधवार से भारत अपने पड़ोसी देशो के लिए गिफ्ट के तौर पर कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति शुरु कर दी है। जिन देशों में भारत वैक्सीन भेजना शुरु किया है, उन देशों में भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स जैसे देश शामिल हैं। भारत ने सबसे पहले भूटान को गिफ्ट के रुप में बुधवार सुबह कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड के एक लाख पचास हजार डोज भेजा है।

सीरम इंस्टीट्य़ूट की बनाई गई कोविशील्ड वैक्सीन मुंबई के क्षत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह भूटान के सिम्पू के लिए भेजी गई है। कोविशील्ड वैक्सीन की पहले खेप किसी भी समय भूटान के शिम्पू पहुंच जायेगी। भारत अपनी जरूरतों को देखते हुए पड़ोसी देशों के लिए बड़ा दिल दिखाया है और आज से पड़ोसी देशों को वैक्सीन की डिलीवरी शुरू कर दी है।

भूटान भारत का एक ऐसा पड़ोसी देश बना जिसको भारत ने गिफ्ट के तौर पर सबसे पहले कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड भेजा है। भूटान के अलावा अन्य पड़ोसी देशों मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स को भी अलग-अलग समय पर भारत सरकार वैक्सीन उपलब्ध करवायेगी।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत सरकार को पड़ोसी और प्रमुख भागीदार देशों से भारत निर्मित टीकों की आपूर्ति के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं। इन अनुरोधों के जवाब में वैक्सीन की आपूर्ति करने का फैसला किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस के संबंध में आवश्यक नियामक मंजूरी की प्रतीक्षा है।

भूटान की बात करें तो भारत ने भूटान के लिए कोरोना काल में भी कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद हर जरूरी सामान भेजा था। भारत ने भूटान को अब तक करीब 2.8 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की जरूरी दवाइयां, मेडिकल सप्लाई, पारासिटामोल, हाइड्रोक्सीक्लोक्वीन, पीपीई किट, एन-95 मास्क, एक्स-रे मशीनें और टेस्ट किट उपलब्ध करवायें हैं। इतना ही नहीं, कोरोना काल में भारत ने भूटान के साथ एक ट्रांसपोर्ट बबल समझौता भी किया था, जिससे दोनों देशों के बीच सुरक्षित हवाई यात्रा को सुनिश्चित किया जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...