1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन ने लगाया पाकिस्तान पर प्रतिबंध, अब नहीं भर सकेगा उड़ान

चीन ने लगाया पाकिस्तान पर प्रतिबंध, अब नहीं भर सकेगा उड़ान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन ने लगाया पाकिस्तान पर प्रतिबंध, अब नहीं भर सकेगा उड़ान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: पाकिस्तान को एक और देश ने उस वक्त करारा झटका दिया जब पाकिस्तान ने उसको अपना आका समझ बैठा था। दरअसल, पाकिस्तान के सबसे बड़े हितैषी चीन ने पाकिस्तानी यात्रियों पर अस्थायी यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि अगले कुछ समय तक पाकिस्तानी नागरिक चीन नहीं जा पाएंगे।

चीन ने यह कदम दस पाकिस्तानी यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उठाया है। इस बात को आप इस मायने से देख सकते हैं कि कोरोना के बहाने ही सही चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसके लिए अपने हित सबसे पहले हैं।

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान को उसके एक और दोस्त ने करारा झटका दिया था। शुक्रवार को मलेशिया ने पाकिस्तान का एक बोइंग विमान अपनी सरजमीं पर जब्त कर लिया था। मलेशिया ने पाकिस्तान का विमान कर्ज न चुकाने के कारण जब्त कर लिया था।

पाकिस्तान से कुछ यात्री चीन पहुंचे थे, सभी के पास कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट थी, लेकिन बाद में हुई जांच में सभी पॉजिटिव पाए गए। इसके मद्देनजर चीन ने पाकिस्तानियों की यात्रा पर रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि चीन में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है, खासकर, उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में संक्रमण तेजी से फैलता देखा जा रहा है। गुरुवार को 90 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। दूसरी तरफ  पाकिस्तान की बात करें तो शुक्रवार को 2417 कोरोना के मामले सामने आए हैं और  45 पाकिस्तानी लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...