28 मार्च को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जेवर एयरपोर्ट को उद्घाटन किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर सीएम योगी आज नोएडा पहुंचेंगे।

इधर विगत वर्षो में देखा जाए तो मुख्यमंत्री द्वारा दर्जनों बार दौरे किये गये लेकिन नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा लगातार अथॉरिटी एवं किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन नोएडा अथॉरिटी द्वारा इन भू माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जबकि मुख्यमंत्री द्वारा कड़े शब्दों में संदेश दिया गया था कि प्रदेश में भू माफियाओ की खैर नहीं, नोएडा में भू माफियाओं ने अपनी जड़े गहरी कर रखी है उसमें अथॉरिटी, किसानों की जमीनों पर कब्जा भारी मात्रा में अवैध निर्माण बड़े पैमाने पर चल रहा है जिसको नोएडा अथॉरिटी के कुछ अधिकारियो द्वारा भू माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है।

अगर हम बात करे यमुना डूब क्षेत्र की जिसमें सैकड़ों अलीशान फार्महाउस कुछ सालों में अवैध रूप से बनाए गये और साथ साथ नोएडा के सालारपुर, सोरखा एवं अन्य सैकड़ों जगहों पर भू माफियाओं के द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहे हैं जिसमें अथॉरिटी एवं किसानों की जमीनों पर कब्जा इत्यादि है।

पिछले कई वर्षों से लगातार नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के संरक्षण में भू माफिया निरंतर कार्य कर रहे हैं। बकायदा उपरोक्त भू माफियाओं को चिन्हित कर सूची बनाकर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को भेजी गई है। लेकिन अभी तक भू माफियाओं के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसका बड़ा कारण यह है कि भू माफियाओं द्वारा नोएडा अथॉरिटी के कुछ अधिकारियो को करोड़ों रूपये की रकम पहुंचाई जाती है।

इस संदर्भ में यूपी की बात की टीम ने विगत दो वर्षों से लगातार भू माफियाओं एवं नोएडा के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ खब़रे भी चलाई थी। जिस पर सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी और कई अधिकारी हटाये गये।

नोएडा अथॉरिटी के वर्तमान सीईओ कृष्णा करूणेश द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नही की जा रही है कही न कही वो किसी बड़े दबाव में है अवैध कब्जों को लेकर सीएम द्वारा बार बार यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि सरकार भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

उसके बावजूद नोएडा में भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि भू माफियाओं द्वारा अथॉरिटी की संरक्षित और अधिसूचित हजारों करोड़ रूपए की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री, नोएडा अथॉरिटी के चैयरमैन दीपक कुमार, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ कृष्णा करूणेश से भी कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद भू माफियाओं पर अभी तक कोई कार्रवाई नही हो पाई है। मुख्यमंत्री जी नोएडा में भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?
