(चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट)
पंजाब से धान की भूसी के ढेर के बीच पांच सौ इक्तीस पेटी विदेशी शराब और बीयर छुपाकर चंदौली होते हुए रांची ले जाए जाने के मामले का मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र नंबर के ट्रक को पड़ाव इलाके से मुगलसराय पुलिस ने पकड़ा । थाने लाकर जब देखा गया तो ट्रक में धान के भूसे के सौ से अधिक बोरियों के बीच विदेशी शराब की खेप छुपा कर रखी गई थी ।
जिसमें विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के अंग्रेजी शराब और बीयर शामिल है। विदेशी शराब कि ये खेप रांची में हाई प्रोफ़ाइल पार्टियों में इस्तेमाल के लिए ले जाए जा रहे थे । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, बरामद शराब की कीमत साठ लाख रूपये है और ट्रक से दो तस्कर भी पकड़े गए हैं। |
तो वहीं, पूछताछ में जो जानकारी मिली है । उसके हिसाब से पुलिस जल्दी इस मामले में लिप्त अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लेगी । एसपी ने इसे एक बदिओ सफलता बताया है । एसपी ने बताया कि, भूसे की बिल्टी पर शराब की ये तस्करी का काम किया जा रहा था ।