1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ उत्तरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

लखनऊ उत्तरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Inauguration of the Central Election Office of the Lucknow North Assembly BJP candidate...आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन लखनऊ उत्तरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय से हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ उत्तरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

उत्तर प्रदेश:  लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, लखनऊ में आज भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन लखनऊ उत्तरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय से हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं, सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यालय में वॉर रूम भी तैयार किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस वॉर रूम के माध्यम से बीजेपी अपनी नीतियों का प्रचार-प्रसार लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रख रही है।

वहीं, इस उद्घाटन में कई मुख्यअतिथि भी मौजूद रहे। समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश,बुक्कल नवाब सहित कई अन्य अतिथिगण भी मौजूद रहे थे।

जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में डॉक्टर दिनेश शर्मा और उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी डॉ नीरज बोरा के साथ काफ़ी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं, इस कार्यक्रम में एक बार फिर विधायक बनाने के लिए काफी सारे कार्यकर्ताओं ने हुंकार भी भरी। इसके अलावा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने डॉ नीरज बोरा को जीत के लिए आशीर्वाद भी दिया।

2 फरवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 2 फरवरी, (बुधवार) को की जाएगी और 4 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी (रविवार) को सम्पन्न होगा। नामांकन के समय जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...