कोरोनाकाल में स्कूलों के बंद होने के बावजूद स्टूडेंट्स की लर्निंग न रुके और उन्हें क्वालिटी एजुकेशन मिलती रहे इसके लिए केजरीवाल सरकार प्रतिबद्ध है| इस बाबत उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को शिक्षा निदेशक व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस की समीक्षा की और अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ
