1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: साईकिल देने से मासूम ने किया इनकार तो लगाई आग

संभल: साईकिल देने से मासूम ने किया इनकार तो लगाई आग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल: साईकिल देने से मासूम ने किया इनकार तो लगाई आग

{ संभल से सतीश सिंह की रिपोर्ट }

बनियाठेर थाने में युवक को नाम दर्ज करते हुए तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव आटा में कन्हैया हाईवे पर स्थित एक परचून की दुकान के बाहर अपनी साइकिल चला रहा था। उसी वक्त गांव के ही एक युवक ने उसे साइकिल मांगी।

मासूम ने साइकिल देने को मना कर दिया। उस पर दुकान में रखे पेट्रोल भरे कटोरे को मासूम पर उड़ेल दिया। और माचिस की तीली जलाकर उसके ऊपर फेंक दी। देखते ही देखते मासूम के शरीर में आग लग गई। जिससे मासूम झुलसने लगा।

मासूम चीख़ पुकार सुनकर राहगीर दौड़ पड़े और मासूम के ऊपर कच्ची मिट्टी डालकर आग बुझाई। जिसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को लगी दी गई।

आनन-फानन में घर वालों ने नाम दर्ज तहरीर देते हुये। पुलिस से कार्यवाही की मांग की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। और झुलसे मासूम को हाई सेकेंडरी अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...