1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा समेत 5 गंभीर रूप से घायल

संभल: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा समेत 5 गंभीर रूप से घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा समेत 5 गंभीर रूप से घायल

(संभल से संवाददाता सतीश सिंह की रिपोर्ट)

संभल-आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बहजोई के निकट अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मायके से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन की मौत हो गई जबकि दूल्हे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल दूल्हा और अन्य पांच लोगों को इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई।

हादसे की जानकारी दूल्हे और दुल्हन के परिवारवालों को दी गई। सूचना मिलने के बाद दोनों के परिवारवालों में मातम छा गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...