कासगंज के सोरों गेट अम्बेडकर पार्क में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जनजागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी की जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी शमिल हुए।

स्कूल के छात्र-छात्रों ने मानव श्रंखला बनाई और सीएए के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस दौरान छात्रों के हाथों में लिखी हुई तख्तियों के माध्यम से संदेश दिया गया कि, यह सीएए कानून देश हित के लिए है।

जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि, यह नागरिकता संसोधन कानून नागरिकता देने के लिए है। यह छीनने के लिए नहीं। नागरिकता कानून देश हित में राष्ट्रहित समाज हित के लिए मजबूत बनकर साबित होगा।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र चैहान ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि, ये सीएए कानून देश हित में है। इस कानून का 90 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया है। विपक्षी दल सीएए को लेकर गलत अफवाह फैला रही है।