1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CAA: मृतकों के परिजनों से मिली प्रियंका गांधी, मदद करने का किया वादा

CAA: मृतकों के परिजनों से मिली प्रियंका गांधी, मदद करने का किया वादा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA: मृतकों के परिजनों से मिली प्रियंका गांधी, मदद करने का किया वादा

देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए बवाल में कई उपद्रवियों की जान चली गई थी। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पीड़ित परिवार वालों से मिलने पहुंची।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव सबसे पहले मुजफ्फरनगर गई और मृतकों के परिवजनों से मुलाकात की। बाद में वो मेरठ में परतापुर स्थित साईं कॉलोनी में भूड़बराल आवास पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने उपद्रव में मारे गए सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। 

इस दौरान पीड़ित के परिवार वालों ने प्रियंका से कहा कि, हमें परेशान किया जा रहा है। इस पर प्रियंका ने कहा कि, मैं और मेरी पार्टी के सभी लोग हमेशा आपके साथ हैं। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वाशन दिया है। इसके बाद प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...