1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CAA: गाजियाबाद प्रशासन ने बॉर्डर को किया सील

CAA: गाजियाबाद प्रशासन ने बॉर्डर को किया सील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA: गाजियाबाद प्रशासन ने बॉर्डर को किया सील

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राजधानी दिल्ली में हो रहे उग्र आंदोलन को रोकने के लिए सरकार पूरी कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, घटनाओं की जानकारी को संज्ञान में लेते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोनी बॉर्डर के साथ-साथ दिल्ली में भी माहौल को संभाले रखा। पूरी रात प्रयास करने के बाद दिल्ली बार्डर व लोनी में जनसामान्य की स्थिति स्थिर दिखाई दी।

दिल्ली से सटे जिला गाजियाबाद के लोनी इलाके में बॉर्डर क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद गाजियाबाद प्रशासन ने मामले को हाई अलर्ट पर लेकर जिले में संभाली। कानून व्यवस्था इस मौके पर आईजी मेरठ जिलाधिकारी, एसपी और लोनी व पूरे पुलिस बल ने संयुक्त रूप से शिव विहार लालबाग बॉर्डर पर आ रही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गतिविधियों को संज्ञान में लेकर बॉर्डर को सील किया।

प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतते हुए किसी भी अप्रिय घटना को नहीं घटने दिया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रीय सम्मानित लोगों व व्यापारियों के साथ मीटिंग कर व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि, जनजीवन सामान्य स्थिति में है किसी तरह की कोई भी अप्रिय घटना लोनी में नहीं होने दी जाएगी। सभी लोग अपने अपने व्यापार पर ध्यान दें, जिसके चलते व्यापारियों ने भी प्रशासन पर विश्वास जताते हुए मार्केट को व्यवस्थित रूप से चलाया। इस दौरान व्यापारियों की ग्राहकी पर थोड़ा असर दिखा मार्केट में ग्राहक कम पहुंचे लेकिन जन सामान्य रूप से चलाते हुए कार्य किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...