उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘नोवेल कोरोना वायरस-19’ के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत पूरे उत्तर प्रदेश को भी लॉकडाउन किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्रीमती अरुणा राय एवं समस्त थानाप्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मेडिकल स्टोर, किराना दुकान आदि के बाहर दूरी बनाकर गोले बनाये गए हैं जिससे सामान खरीदने वाले व्यक्तियों में दूरी बनी रहे और वायरस के फैलने की संक्रमणता से बचे रहे।
इसके साथ ही दुकानदारों को बताया गया है कि अपनी दुकान पर भीड़ एकत्रित न होने दे। जनपद पुलिस द्वारा लगातार आमजन को कोरोना वायरस के फैलने की संक्रमणता की गंभीरता व परिणाम एवं सावधानियां से अवगत कराते हुए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनता से अपेक्षा की जा रही है कि अपने घरों से बाहर न निकले।
अत्यन्त अपरिहार्य आवश्यकता की स्थिति में ही घरों से बाहर निकला जाए। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने बताया जल्द ही खाने-पीने व सब्जी फल आदि की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी। सब्जी फल आदि ठेले वाले गली गली हर कॉलोनी में मुहैया करा दिए जाएंगे ताकि जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। नोट- आमजन से अपेक्षा की जाती है कि एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए नियमों का उल्लंघन न करें।