{ बुलंदशहर से जावेद खान की रिपोर्ट }
खबर बुलंदशहर से है जहां इनामी बदमाश पर पुलिस कहर बनकर टूटी और पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में इनामी बदमाश सचिन को घायल अवस्था सहित तीन बदमाशों को नरसेना थाना पुलिस के द्वारा मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार किया गया है।

3 बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए सब्दलपुर के पास आये हुए थे लेकिन नरसेना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई और इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की जिसके बाद नरसेना थाना पुलिस ने जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाश सचिन को पैर में गोली मारी और गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

आपको बताते चले कि इनामी बदमाश सचिन पर सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं, जनपद गाजियाबाद नोएडा बुलंदशहर विभिन्न स्थानों पर डकैती राहगीरों के साथ रास्ता में लूट छीना झपटी जैसे मुकदमे दर्ज है वही बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल एक रिवाल्वर एक तमंचा 315 बोर का बरामद किया है।