बुलंदशहर के 24 पाकिस्तानी नागरिकों ने हिंदुस्तानी नागरिकता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। देश में नागरिकता कानून लागू होने के बाद लंबे समय से नागरिकता की जद्दोजहद में जुटे हिंदुस्तान में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अब भारतीय नागरिकता मिलने की आस जगी है।

हालांकि प्रशासनिक अधिकारी दावा कर रहे हैं जिसका भी आवेदन आ रहा है जांच कर नियमानुसार नागरिकता के लिए शासन को भेजा जा रहा है। दरअसल पाकिस्तान की तीन महिलाओं ने हिंदेू लड़के से कुछ साल पहले शादी की थी और उसके साथ ही हिन्दुस्तान में रहने लग गई।

वहीं नागरिकता संशोधन कानून लागू होने से इन तीनों महिलाएं भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए लंबे समय से पाकिस्तानी एंबेसी सहित सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। लेकिन अभी तक कोई फैसला ना आने कारण ये सरकार से भारतीय नागरिकता पाने के लिए गुहार लगा रही है।

हमारे संवाददाता ने जब इन पीड़ित महिलाओं से बातचीत की तो पीड़ितों ने बताया कि, भारत का विभाजन होने से पहले उनके दादा-दादी बुलंदशहर जनपद के रहने वाले थे।