बिजनौर से 27 जनवरी से शुरू होने होने वाली गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बुलंदशहर के नरोरा रामघाट अनूपशहर के घाटों पर जिलाधिकारी ने अपनी टीम को लेकर मुआयना किया और जायजा भी लिया।


ये यात्रा 28 जनवरी को बुलंदशहर में अनूपशहर राजघाट नरोरा मस्तराम घाट पर विश्राम करेगी। इसके बाद अगली सुबह (29 जनवरी) को अलीगढ के लिए रवाना होगी। इसको लेकर जिलाअधिकारी सभी एसडीएम और विभाग के अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।

वहीं, बसी घाट नरौरा पर गंगा यात्रा के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने पीडब्ल्यूडी की सड़क पर गढ्डे पाए जाने पर गंगा घाट को जोड़ने वाली सड़क को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने ईओ को घाट की सफाई एवं गंगा यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि, तीन दिन बाद निरीक्षण करते हुए शनिवार को उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कार्य की प्रगति की वीडियोग्राफी करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।