1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर: एटीएम मशीन चोरों ने उखाड़कर खेत मे फेंकी

बुलंदशहर: एटीएम मशीन चोरों ने उखाड़कर खेत मे फेंकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुलंदशहर: एटीएम मशीन चोरों ने उखाड़कर खेत मे फेंकी

{ बुलंदशहर से संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट }

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवाली में स्थित टाटा इंडिकैश कंपनी के एटीएम को गुरुवार की देर रात चोरों ने उखाड़ लिया। सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

पुलिस जांच ही कर रही थी कि इसी दौरान पता चला नई मंडी क्षेत्र के गांव सराय छबीला में एक एटीएम पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने एटीएम को कब्जे में ले लिया है। कंपनी के इंजीनियरों को बुलाया है ताकि पता चल सके कि कैश गया है या नहीं।


शुक्रवार की सुबह गांव शिवाली के ग्रामीण अपने खेतों पर काम करके करने के लिए जा रहे थे। जब वह एटीएम के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम टूटा हुआ है। कैश मशीन गायब है। उसी समय जहांगीराबाद कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी सब इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को सूचना दी।

वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस यहां पर जांच कर ही रही थी कि जहांगीराबाद पुलिस को पता चला कि नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सराय छबीला में एक एटीएम लावारिस पड़ा मिला है।

सराय छबीला के ग्रामीणों की सूचना पर देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और एटीएम को अपने कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि अभी एटीएम मशीन को सुरक्षित रख लिया गया है। इंजीनियरों को बुलाया जा रहा है। ताकि मशीन खोलकर पता लगाया जा सके कि कैश गया है या नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...