बसपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। मायावती 15 जनवरी को बसपा की ‘ब्लू बुक’ ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा, भाग- 15’ का विमोचन करेंगी।

बसपा अध्यक्ष मायावती बुधवार को माल एवेन्यू स्थित आवास पर मीडिया को संबोधित करेंगी। आपको बताते चलें कि, बसपा कार्यकर्ता हमेशा ही मायावती के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

आपको बता दें कि, बसपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने मायावती के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां की है और जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ता लोगों को भी मिठाई बांटकर उनका मुंह मीठा करवाते हैं।