1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने कोटा के बहाने CM योगी को दी नसीहत, कहा- अस्पतालों की देखरेख में रहें सतर्क

मायावती ने कोटा के बहाने CM योगी को दी नसीहत, कहा- अस्पतालों की देखरेख में रहें सतर्क

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मायावती ने कोटा के बहाने CM योगी को दी नसीहत, कहा- अस्पतालों की देखरेख में रहें सतर्क

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कोटा के अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट के जरिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नसीहत दी।

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, राजस्थान की कांग्रेसी सरकार कोटा में लगभग 105 मासूम बच्चों की हुई मौत चिंताजनक है, लेकिन इसको लेकर कांग्रेस सरकार संवेदनशील नजर नहीं आती है। इसके साथ उन्होंने आगे लिखा कि, ऐसे में अच्छा होता कि इस मामले में, लोकतांत्रिक संस्थाएं आगे आकर, अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को निभातीं।

वहीं मायावती ने गोरखपुर में हुई बच्चों की दर्दनाक मौत की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह देते हुए कहा कि, अब यूपी सरकार को भी अपने अस्पतालों की देखरेख के लिए सतर्क रहना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...