1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कंगना रनौत के पक्ष में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, ट्वीट कर जताया आभार

एक्ट्रेस कंगना रनौत के पक्ष में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, ट्वीट कर जताया आभार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कंगना रनौत के पक्ष में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, ट्वीट कर जताया आभार

कंगना रनौत के ऑफिस के कुछ हिस्सों को बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अवैध बताया था। 9 सिंतंबर को ऑफिस में तोड़फोड़ की गई थी। इसका विरोध करते हुए कंगना रनौत ने कानून का सहारा लिया था।

इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बीएमसी के एक्शन को दुर्भावनापूर्ण रवैये करार दिया है। इस फैसले के आने से कंगना रनौत काफी खुश हैं। उन्होंने ट्विटर के माधयम से अपनी खुशी जाहिर की है।

कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, ‘जब कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है तो यह व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की जीत है।

आप सभी को धन्यवाद जिन्होंने मुझे हिम्मत दी और उन लोगों को भी धन्यवाद जो मेरे टूटे सपनों पर हंसे। आपके खलनायक की भूमिका निभाने का सिर्फ एक कारण है कि मैं हीरो की भूमिका निभा सकूं।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना के ऑफिस के नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं। आकलन कर के अधिकारियों को अगले साल मार्च तक रिपोर्ट सौंपनी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...