रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछले कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। महामारी के इस भयावह दौर में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होने सोशल मीडिया पर दी हैं। शुक्रवार को उन्होने कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि वह घर में क्वारंटीन हो गई हैं, और डॉक्टर्स की सलाह ले रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि कोरोना के लक्षण होने के बाद उन्होंने जांच करवाई थी।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,”मैं पिछले कुछ दिनों से काफी थकी हुई और कमजोर महसूस कर रही थी। मेरी आंखों में हल्की जलन हो रही थी। मैं हिमाचल जाने से पहले कोरोना टेस्ट करवाना चाहती थी और कल करवाया। आज इसका रिजल्ट आया कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मैंने खुद क्वारंटीन कर लिया है, मुझे इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा है।”

उन्होने आगे लिखा कि,”अब मुझे पता चल गया है और मैं इसे खत्म कर दूंगी। आप लोग इसे अपने ऊपर हावी होने मत दें, अगर आप इससे डरेंगे तो ये आपको और डराएगा। चलो इस कोरोना वायरस को हराते हैं। ये कुछ और नहीं है बस एक छोटा वक्त का फ्लू है जिसे खूब बल मिल रही और अब कुछ लोगों को डरा रहा है। हर हर महादेव।”
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कंगना उस वक्त और सुर्खियों में आ गई, जब हा ही में एक बयान के कारण उनका ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया था जिसके बाद कंगना अपनी बात सभी के सामने रखने के लिए दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का यूज कर रही हैं।
शुक्रवार को भी कंगना ने अपनी एक पोस्ट में दिल्ली में बर्बाद की जा रही ऑक्सीजन को लेकर लिखा कि “भारत को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। इसे धर्म की जरूरत है और लोगों को भगवान से डरने की भी जरूरत है, और ईश्वर से डरने की आवश्यकता है। गिद्धों शर्म करो, इसके अलावा एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, हमारे देश में इतने चोर हैं कि यहां ऑक्सीजन की नहीं बल्कि मानवता को ईमानदारी की जरूरत है।