बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, साल 1935 को पंजाब के नसराली में हुआ था। उन्होंने अपनी शानदार अभिनय और अपने अलग अंदाज से फैंस के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे, लेकिन उनके लिए बॉलीवुड का सफर इतना आसान नहीं था।
बॉबी देओल के बचपन की इस तस्वीर में धर्मेंद्र काफी यंग नजर आ रहे हैं। नन्हे बॉबी पापा धर्मेंद्र की गोद में बैठे दिखाई पड़ रहे हैं। वह उन्हें गाल पर किस कर रहे हैं। धर्मेंद्र के हाथ में एक ग्साल है। दोनों ने मैचिंग पैटर्न की शर्ट पहनी हुई है और बाप-बेटे की ये जोड़ी काफी क्यूट लग रही है. तस्वीर के साथ बॉबी ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

बॉबी ने लिखा, “लव यू पापा… हैप्पी बर्थडे..” इस कैप्शन के साथ बॉबी ने हर्ट और हग करने वाला इमोजी भी बनाया है। तस्वीर को धर्मेंद्र के करोड़ों फैन्स ने शेयर किया है। कमेंट बॉक्स में ढेरों लोगों ने धर्मेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल इन दिनों अपनी वेब सीरीज आश्रम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के फगवाड़ा में जन्मे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ने अपनी जिंदगी का आधे से ज्यादा समय सिनेमा को दिया है। धर्मेद्र फिल्मों में आने से पहले रेलवे में क्लर्क की नौकरी करते थे। धर्मेद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे।
धर्मेद्र ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से 1960 में की थी। लेकिन अभिनेता धर्मेद्र को ‘फूल और पत्थर’ से पहचान मिली थी।
ृ