रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: झारखंड के धनबाज से वारदात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। यहां एक बेटे ने अपनी मां और सौतेले पिता के साथ भाई की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी भी गला काट आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को एक साथ देख चौंक गई।
आपको बता दें कि यह दर्दनाक घटना धनबाद जिले के गांधीनगर इलाके से सोमवार सुबह सामने आई। जहां पुलिस ने एक ही परिवार के चार शवों को बरामद किया। खून से सने चारों के शव देख पुलिस और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मुन्ना यादव, 38 वर्षीय पत्नी मीना देवी, 14 वर्षीय बेटे रोहित और 21 वर्षीय राहुल के रुप में हुई।
पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जिसके कारण बेटे ने अपने साथ पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया। पुलिस ने जब पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि आरोपी बेटे का आए दिन परिवार के साथ झगड़ा होता रहता था। वह अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज रहता था। इस बात को लेकर उसकी सौतेले पिता से भी विवाद होता था।
आपको बता दें कि आरोपी बेटे की मां मीना देवी ने करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद मुन्ना यादव से दूसरी शादी की थी। तभी से वह अपने सौतेले पिता को पसंद नहीं करता था। जिसको लेकर उसका मां और पिता से विवाद होता रहता था। मुन्ना यादव पास के ही एक मिक्चर फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
पड़ोसियों ने पुलिस को आगे बताया कि रविवार रात से ही मृतक परिवार के घर से कोई आवाज या हलचल नहीं हो रही थी। आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं आया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो देखा मुन्ना यादव के दरवाजे के बाहर खून बह रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने दो चाकू बरामद किए हैं। जिसमें से एक चाकू मृतक राहुल के दाहिने तरफ पड़ा था। वहीं दूसरा उसकी बंद मुठ्ठी में था। मुन्ना यादव, मीना देवी और रोहित के पेट पर चाकू मारने के निशान मिले हैं। दंपत्ति और राहुल शव फर्श पर मिला, जबकि रोहित का शव बेड पर पड़ा मिला।