1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुखलाल खेड़ा में खेली गई खून की होली, पढ़िए पूरा मामला

सुखलाल खेड़ा में खेली गई खून की होली, पढ़िए पूरा मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुखलाल खेड़ा में खेली गई खून की होली, पढ़िए पूरा मामला

{उन्नाव से रामखिलावन निषाद की रिपोर्ट }

उन्नाव जनपद के गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुखलाल खेड़ा में सोमवार की शाम 4:00 बजे जमीनी विवाद एवं पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिनके बीच जमकर मारपीट हुई।

जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग गंगा घाटकोतवाली पहुंचे, दोनों पक्षों ने वहां शिकायत की और इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन गंगा घाट पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर के मामला रफा-दफा कर दिया।

रात को जब होलिका दहन शुरू हुआ तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई इसमें लाठी-डंडे धारदार हथियार एवं करीब एक घंटे गोलियां चली। गोली काण्ड के दौरान पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 8 लोग दोनों पक्षों से घायल हुए।

घटना की सूचना के बाद देर रात उन्नाव जनपद के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर मय फोर्स के मौके पर पहुंचकर गांव में फोर्स किया तैनात। बताया जाता है कि यदि गंगा घाट कोतवाली पुलिस सोमवार शाम 4:00 बजे ही शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से ले लेती तो इतनी बड़ी घटना ना होती।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...