1. हिन्दी समाचार
  2. चुनाव 2024
  3. MP NEWS: बीजेपी की समीक्षा बैठक को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया संबोधित

MP NEWS: बीजेपी की समीक्षा बैठक को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया संबोधित

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। जिसके बाद पार्टी जोश और उत्साह से लबरेज है। वहीं अब पार्टी संगठन ने भविष्य की तैयारी के लिए एक बार फिर मंथन किया है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP NEWS: बीजेपी की समीक्षा बैठक को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया संबोधित

भोपालः मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। जिसके बाद पार्टी जोश और उत्साह से लबरेज है। वहीं अब पार्टी संगठन ने भविष्य की तैयारी के लिए एक बार फिर मंथन किया है।

भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस समीक्षा बैठक को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी और लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संबोधित किया।

 

इस दौरान मंच पर लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा, राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी, लोकसभा चुनाव के प्रदेश संयोजक हेमंत खण्डेलवाल मंचासीन रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...