1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बीजेपी ने की नई स्वास्थ्य पहल की शुरुआत, कार्यकर्ताओं व उनके परिवार को मिलेगा त्वरित इलाज

बीजेपी ने की नई स्वास्थ्य पहल की शुरुआत, कार्यकर्ताओं व उनके परिवार को मिलेगा त्वरित इलाज

डॉ. विशाल सिंह बघेल ने बताया कि “सेवा प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंद कार्यकर्ताओं को तुरंत चिकित्सा सहायता, परामर्श और आर्थिक सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।” प्रकल्प के तहत अनुभवी डॉक्टर स्वास्थ्य परामर्श देंगे।

By: Naredra 
Updated:
बीजेपी ने की नई स्वास्थ्य पहल की शुरुआत, कार्यकर्ताओं व उनके परिवार को मिलेगा त्वरित इलाज

भोपालः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक नई स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की गई है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ किया।

बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के अनुसार, यह केंद्र प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के रूप में साकार करेगा। इस पहल का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा सकती है।

डॉ. विशाल सिंह बघेल ने बताया कि “सेवा प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंद कार्यकर्ताओं को तुरंत चिकित्सा सहायता, परामर्श और आर्थिक सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।” प्रकल्प के तहत अनुभवी डॉक्टर स्वास्थ्य परामर्श देंगे, साथ ही आयुष्मान योजना और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय और किडनी रोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरल और पारदर्शी आवेदन प्रक्रिया के साथ इस योजना को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी है, और जल्द ही इसका मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। भोपाल से यह पहल कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...