1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस: राहुल वैद्य घर से हुए बेघर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की कुछ तस्वीर, देखिए

बिग बॉस: राहुल वैद्य घर से हुए बेघर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की कुछ तस्वीर, देखिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस: राहुल वैद्य घर से हुए बेघर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की कुछ तस्वीर, देखिए

बिग बॉस का 14 वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही लोग इस शो के विनर और रनर अप को मिलने वाली प्राइज मनी को जानने के लिए एक्साइटेड भी हो रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस बार बिग बॉस 14 के विनर को कितनी प्राइज मनी दी जाएगी। लेकिन पिछले सीजन पर गौर करें तो इसका अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार बिग बॉस की ट्राफी जीतने वाले कंटेस्टेंट को कितनी रकम मिल सकती है।

वही,’बिग बॉस 14′ में सिंगर राहुल वैद्य का सफर रविवार को खत्‍म हो गया। उन्‍होंने अपनी मर्जी से शो छोड़ा है। राहुल ने कारण बताते हुए सलमान खान से कहा कि वह शो को लेकर मोटिवेट फील नहीं कर रहे हैं,

इसलिए यदि वह शो में रहते भी हैं तो सिर्फ नाम मात्र के लिए रहेंगे। बहरहाल, ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर निकलने के बाद राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर पहली बार कुछ पोस्‍ट किया है। अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में राहुल ने फैन्‍स का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही कई स्‍क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं।

राहुल वैद्य ने इंस्‍टाग्राम पर अपने पोस्‍ट में अपनी कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं, जो बिग बॉस के घर में उनकी झलकियां हैं। इसके अलावा उन्‍होंने कुछ ट्विटर ट्रेंड्स के स्‍क्रीनशॉट शेयर किए हैं और कुछ ट्वीट्स के।

राहुल वैद्य का शो में सफर बहुत ही बेहतरीन रहा। उन्‍होंने शो में धीरे-धीरे खूब पॉप्‍युलैरिटी पाई। लेकिन इस तरह शो से उनका बाहर जाना और खुद शो से खुद को अलग करना हैरान करने वाला है।

बहरहाल, कहते हैं ‘द शो मस्‍ट गो ऑन’ और इसी के नाते एक ओर जहां बिग बॉस के घर में गेम आगे बढ़ चुका है, वहीं राहुल वैद्य अब निजी जिंदगी में अपनी शादी को लेकर सुर्ख‍ियों में रहने वाले हैं।

राहुल वैद्य ने ‘बिग बॉस’ के घर से ही अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को प्रपोज किया था। राहुल की मां इस रिश्‍ते से खासी उत्‍साहित हैं और चर्चा यही है कि जल्‍द ही दोनों शादी कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...