1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन को बड़ा झटका : रूस ने S -400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोकी

चीन को बड़ा झटका : रूस ने S -400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन को बड़ा झटका : रूस ने S -400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोकी

आज रूस ने चीन को S -400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोक दी है। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल एस-400 दुनिया का सबसे बेहतरीन मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। भारत को यह सिस्टम इसी साल मिल जाएगा।

चीन रुस के इस निर्णय से चिढ़ा हुआ है क्योंकि भारत को यह सिस्टम देने से रुस से इंकार नहीं किया है। इससे भारत चीन का सामना कर पाएगा। राफेल भी 29 जुलाई को भारत के पास आ ही रहे है।

चीन का कहना है कि रुस ने यह निर्णय भारत और अमेरिका के दवाब में लिया है क्यूंकि हाल ही में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी रूस गए थे।

ज्ञात हो, चीन ने भारत से पहले इस मिसाइल सिस्टम को खरीदने का फैसला किया था। पहला बेच उसे 2018 में मिल भी चुका है।

बताते चले, यह मिसाइल सिस्टम एक बार में 72 मिसाइल दाग सकता है। यह सिस्टम अमेरिका के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट एफ-35 को भी गिरा सकता है। वहीं, 36 परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों को एकसाथ नष्ट कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...