1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, पुणे से NTA एक्सपर्ट प्रोफेसर मनीषा मांढरे गिरफ्तार

NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, पुणे से NTA एक्सपर्ट प्रोफेसर मनीषा मांढरे गिरफ्तार

सीबीआई ने NEET पेपर लीक मामले में पुणे से मनीषा मांढरे को गिरफ्तार किया है, जो NTA की एक्सपर्ट और कॉलेज प्रोफेसर थीं। जांच में सामने आया कि उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच थी और उन्होंने कुछ अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर विशेष कोचिंग के जरिए पेपर से मिलते-जुलते सवाल समझाए। इस मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई जगहों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

By: Nivedita 
Updated:
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, पुणे से NTA एक्सपर्ट प्रोफेसर मनीषा मांढरे गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पुणे से मनीषा मांढरे नामक एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह NEET UG-2026 परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हुई थीं और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त की गई थीं।

प्रश्नपत्र तक थी सीधी पहुंच

जांच में सामने आया है कि आरोपी को बॉटनी और जूलॉजी विषयों के प्रश्नपत्रों तक पूर्ण एक्सेस प्राप्त था। मनीषा मांढरे पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं।

कोचिंग और प्रश्न लीक की साजिश का खुलासा

सीबीआई के अनुसार, अप्रैल 2026 में उन्होंने पुणे में मनीषा वाघमारे के माध्यम से कुछ NEET अभ्यर्थियों को एकत्र किया और अपने घर पर विशेष कोचिंग क्लास चलाई। इन कक्षाओं में बॉटनी और जूलॉजी के संभावित प्रश्नों पर चर्चा की गई और छात्रों को उन्हें नोट करने के लिए कहा गया।

परीक्षा प्रश्नों से मेल खाते सवाल

जांच में यह भी पाया गया कि कोचिंग में बताए गए अधिकांश प्रश्न 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं, जिससे पेपर लीक की आशंका और मजबूत हुई है।

देशभर में छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी

इस पूरे मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...