1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP बीजेपी में बड़ा फेरबदल,11 जिलों में बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त

UP बीजेपी में बड़ा फेरबदल,11 जिलों में बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP बीजेपी में बड़ा फेरबदल,11 जिलों में बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त

उत्तर प्रदेश के ग्यारह जिलों में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बीजेपी जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।

इन जगहों पर हुई नए जिलाध्यक्ष की नियुक्त

बीजेपी ने मुरादाबाद जिले की जिम्मेदारी राजपाल सिंह चौहान को दी है। वहीं अलीगढ़ की जिम्मेदारी विवेक सारस्वत को मिली है।

बांदा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद को बनाया गया है, झांसी जिले की जिम्मेदारी जमुना कुशवाहा को दी गई है। ललितपुर की जम्मेदारी जगदीश लोधी को मिला है, वहीं फतेहपुर की जिम्मेदारी आशीष मिश्रा को दी है।

अयोध्या का जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को मिली है, तो वहीं सुल्तानपुर की जिम्मेदारी आरए वर्मा को सौंपी गई है।

अमेठी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी को दी गई हैं, वहीं अभिमन्यु सिंह को चंदौली का जिलाध्यक्ष के तौर सौंपी गई है। प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा को बनाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...