नई दिल्ली : सोने के कीमतों में आया उछाल आज भी जारी रहा। गुरुवार को भी एमसीएक्स पर सोने के दाम में बढ़त आई। गुरुवार 11 नवंबर को मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.33% चढ़ा है यानी सोना 163.00 महंगा हुआ है। इसी के साथ आज 10 ग्राम सोने का भाव 49,017 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, आज चांदी भी महंगी हुई है। चांदी की कीमत 175 रुपये यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 66053 रुपये पर पहुंच गया है।
रिकॉर्ड स्तर से 1000 रुपये सस्ता है सोना
पिछले साल 11 नवंबर को MCX पर सोना ₹ 50,259 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 62,097 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इस हिसाब से वर्तमान में सोना सिर्फ 1000 रुपये ही सस्ता रह गया है। लेकिन चांदी की कीमत करीबन 4000 रुपये महंगी हुई है। बता दें कि शादी का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में सोना चांदी के बढ़ते रेट आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
चांदी की कीमत 0.13 फीसदी चढ़कर 65,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बता दें कि देश में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग होती है। गुरुवार को दस ग्राम 24 कैरेट सोना चेन्नई में 50,400 रुपये, मुंबई में 48,260 रुपये, दिल्ली में 51,710 रुपये और कोलकाता में 50,360 रुपये की कीमत पर बिक रहा है।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।