1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पाक पीएम इमरान के फैन हुए बिग बी, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

पाक पीएम इमरान के फैन हुए बिग बी, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाक पीएम इमरान के फैन हुए बिग बी, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

नई दिल्ली : नाम शहंशाह, तोड़ी जंजीर और बन गया डॉन। हम बात कर रहे है बॉलीवुड के बिग बी, यानी अमिताभ बच्चन की। जिनके फैंस सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। लेकिन अमिताभ उसके फैंस है, जो अक्सर अपने कई बयानों और कामों से अपने साथ-साथ अपने देश का भी मज़ाक बनाता है। जिसका नाम है इमरान खान। आपको बता दें कि ये इमरान कोई बॉलीवुड एक्टर नहीं बल्कि पाक पीएम है।

दरअसल अभिताभ के इसी फॉलो को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गया है, कि आखिर जो पाकिस्तान अक्सर अपने हरकतों से भारत को दहलाने की कोशिश करता है। आखिर उसे अमिताभ बच्चन कैसे फॉलो कर सकते है। आपको बता दें कि इस खबर को लेकर फैंस अमिताभ से इस बात को लेकर सवाल भी पूछने लगे है।

दरअसल, जैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस की नजर इस पर पड़ी यूजर्स अमिताभ बच्चन से सवाल पूछने लगे। बिग बी के कई फैंस का मानना है कि अमिताभ का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है। हालांकि अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक कोट साझा किया है, जिसमें लिखा है, ‘गलती नीम की नहीं की वो कड़वा हैं ख़ुदगर्जी जीभ की है की उसे मीठा पसंद है !’

बता दें साल 2019 में अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। अमिताभ बच्चन के इस अकाउंट को प्रो-पाकिस्तान टर्किश हैकर ग्रुप Ayyildiz Tim ने हैक किया था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...