1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही: लाखों की ठगी करने वाले 8 नवयुवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भदोही: लाखों की ठगी करने वाले 8 नवयुवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही: लाखों की ठगी करने वाले 8 नवयुवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(भदोही से अंनत देव पांडे की रिपोर्ट)

डोमिनोज पिज़्ज़ा और हल्दीराम रेस्तरां जैसी बड़ी कम्पनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आठ नवयुवक ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक के पास से लगभग तीन लाख रुपये के साथ बड़ी संख्या में सिमकार्ड,  मोबाइल और एटीएम बरामद किया। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार पटना बिहार के रहने वाले हैं।

ठगों की गिरफ्तारी तब हो सकी जब उन्होंने भदोही के एक युवक से पंद्रह लाख की ठगी कर ली। ठग इतने शातिर थे कि, वो इंटरनेट के जरिए प्रचार कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। लोगों को बड़ी- बड़ी कम्पनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने का लालच इंटरनेट के जरिए देना शुरू किया और इन ठगों की जाल में भदोही निवासी लालजी जायसवाल फंस गए। इंटरनेट पर नामी पिज़्ज़ा कम्पनी के फ्रेंचाइजी का ऑफर देखकर जायसवाल ने ऑनलाइन फॉर्म फिलअप कर दिया।

जिसके बाद उनके पास फोन आना शुरू हो गया। उसके अलग-अलग किस्तों में डिलवरी बाइक खरीदने और सिक्योरिटी मनी के नाम पर करीब पंद्रह लाख रुपये ऐंठ लिए गए। बाद में ठगों ने अपना नम्बर बन्द कर लिया तब जाकर जायसवाल को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। लगातार जांच में जुटी क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने आठ आरोपियों को भदोही स्टेशन से गिरफ्तार किया।

अभी आरोपियों को एसपी ने मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि, सभी युवक पटना बिहार के रहने वाले हैं और भदोही जिले की सम्पन्नता को देखते हुए और लोगों की तलाश ठगी के लिए कर रहे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि, आरोपियों ने देश भर में करोड़ो की ठगी को अंजाम दिया है। ठगी से मिले पैसे ये मौज मस्ती में उड़ाते थे। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...