1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही: कालीन कंपनियों पर कोरोना वायरस का काला साया

भदोही: कालीन कंपनियों पर कोरोना वायरस का काला साया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही: कालीन कंपनियों पर कोरोना वायरस का काला साया

भदोही शहर की कालीन केवल भारत मे ही नही बल्कि विदेशों में भी एक्सपोर्ट होती है, सलाना कालीन के निर्यात से करोड़ो की आमदनी निर्भर होती है।  ऐसे में कोरोना वायरस ने कालीन के कारोबार पर ग्रहण लगा दिया हैं, विदेशी बाजार की कमी के साथ कालीन के एक्सपोर्ट नही होने से कार्पेट स्टॉक हो रहे है।  कारोबार ठप होने से सबसे ज्यादा असर बुनकरों को हो रहा हैं, उन्हें उतना काम नही मिला पा रहा है, जो पहले मिला करता था।

बुनकर बताते है कि, कोरोना वायरस ने बाजार पर असर काफी डाला है, रोजाना जितनी कालीन उन्हें मिला करती थी, वो अब मिल नही पा रही है। ऐसे में बुनकरों को परिवार चला पाना मुश्किल हो गया है। कोरोना के डर से बुनकर एक साथ काम करने से परहेज कर रहे है, बुनकरों को लगता है, ऐसा ना हो एक साथ काम करने से उन्हें भी कोरोना जैसी बीमारी हो जाए, उनके साथ साथ उनके परिवार वाले भी इस बीमारी का शिकार हो जाए।

तो वहीं, कालीन के व्यवसाय से जुड़े लोग बताते है कि, कालीन के काम को एक साथ रहकर करना होता है, लेकिन इस समय बुनकर एक साथ काम करने से बच रहे है, ऐसे में टाइम से काम को कर पाना मुश्किल हो गया है, कालीन की सेल्लिंग न होने से दिक्कतें बढ़ी है।  फिलहाल भदोही में कोरोना वायरस ने लोगों को हिला के रख दिया है, हर जगह लोग सहमे डरे नजर आ रहा हैं ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...