1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही: 400 करोड़ से अधिक का कालीन व्यवसाय प्रभावित,पढ़िए

भदोही: 400 करोड़ से अधिक का कालीन व्यवसाय प्रभावित,पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही: 400 करोड़ से अधिक का कालीन व्यवसाय प्रभावित,पढ़िए

{ भदोही से अनंत देव की रिपोर्ट }

जानलेवा कोरोना बीमारी का का बड़ा असर कालीन उद्योग पर पड़ा है और दिल्ली में 28 मार्च से होने वाला कारपेट एक्सपो को रद्द कर दिया गया है। फेयर रद्द होने से अनुमानित 400 करोड़ से अधिक का कालीन व्यवसाय प्रभावित होगा। लेकिन फेयर रद्द करने के फैसले की निर्यातकों ने सराहना की है।

फेयर में जहां 100 देशों के 200 बायर शामिल होते वहीं 300 से अधिक भारतीय कालीन निर्यातको को फेयर में अपना स्टाल लगाना था। फेयर रद्द करने की जानकारी कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दिया गया है।

सौ से अधिक देशों में फैले कोरोना के कारण लोग यात्रा से परहेज कर रहे हैं इसके साथ ही इंटरनेशनल उड़ाने भी प्रभावित हैं। इसे देखते हुए फेयर आयोजित करने वाली परिषद ने दिल्ली के ओखला में लगने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो को रद्द करते हुए बताया है कि अब 30 अप्रैल के बाद स्थितियों को देखते हुए नई तारीखों की घोषणा पर विचार किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...