1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. कोई भी काम करने से पहले आचार्य चाणक्य की बताई इन बातों का रखें ध्यान, जरुर मिलेगी सफलता

कोई भी काम करने से पहले आचार्य चाणक्य की बताई इन बातों का रखें ध्यान, जरुर मिलेगी सफलता

किसी भी काम मं सफलता पाने का दूसरा मूल मंत्र मेहनत है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए पूरा परिश्रम करना चाहिए।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोई भी काम करने से पहले आचार्य चाणक्य की बताई इन बातों का रखें ध्यान, जरुर मिलेगी सफलता

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि किसी भी कार्य को करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान हमेशा मिलेगी सफलता।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि किसी भी व्यक्ति को अपने कोई भी काम में सफलता पाना है तो सबसे पहले योजना बना लेनी चाहिए। उन्होने तर्क दिया है कि बिना योजना के काम करने से ढेर सारी परेशानियां हो सकती हैं। इस वजह से कार्य सफल होने की संभावना कम हो जाती है। अगर आप योजना बनाने के बाद कार्य को करते हैं तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलती है।

इसके साथ ही उन्होने बताया है कि किसी भी काम मं सफलता पाने का दूसरा मूल मंत्र मेहनत है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए पूरा परिश्रम करना चाहिए। किसी भी कार्य को करने वाला परिश्रम व्यर्थ नहीं होता है, इसलिए किसी भी कार्य में परिश्रम करने से पहले पीछे न हटें।

आगे उन्होने बताया है कि किसी भी काम में सफलता पाना है तो काम पूरा होने के बाद ही किसी के सामने योजना का खुलासा करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कार्य में सफलता प्राप्त होती है। अगर आप काम पूरा होने से पहले योजना का खुलासा कर देते हैं तो ईर्ष्यालु लोग आपके काम में अड़चने पैदा करने की कोशिश करते हैं। इसलिए जब तक आपका काम पूरा नहीं हो जाएं तब इसका जिक्र न करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...