कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित कर दिया। जिसके बाद फिर भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के आयोजन पर भी शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए सीरीज को रद्द कर दिया गया। बीसीसीआई ने इसी बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने संजय मांजरेकर पर भी एक बड़ा फैसला लिया।
बता दे, बीसीसीआई ने अपने कमेंटरी पैनल से भारत के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर को संजय मांजरेकर निकाल दिया। बताते चले मांजरेकर पिछले तीन वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं और वह दुनिया में बड़े कमेंटेटर की लिस्ट में भी शुमार है।
इतना ही नहीं मांजरेकर आईसीसी के लगभग हर इवेंट से भी जुड़े रहे हैं लेकिन उन्हें भारत-दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज के लिए कमेंटेटरों के पैनल में जगह नहीं दी गई, यहां तक कि आगामी आईपीएल से भी उन्हें बाहर रखा गया है।