1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती: यज्ञ से खत्म होगा कोरोना वायरस

बस्ती: यज्ञ से खत्म होगा कोरोना वायरस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बस्ती: यज्ञ से खत्म होगा कोरोना वायरस

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लोग हर तरह का नुस्खा अपना रहे है, अब तो दावा किया जा रहा है कि यज्ञ के धुएं से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है। वहीं बाबा राम देव का कहना है कि, कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए गिलोय का जूस और योगा से खतम किया जा सकता है। बस्ती में कोराना वायरस को लेकर हिन्दू वाहिनी ने हवन यज्ञ किया।

पूरे विश्व में जहां एक तरफ कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। चिकित्सा जगत इसका इलाज अभी तक नहीं ढूंढ पाया है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्तानी ने यज्ञ करके कोरोना वायरस को भगाने की बात कही है। बताते चलें कि, आज हिंदू युवा वाहिनी द्वारा ओम हर्षते सूर्या विद्या बिहार तेंदुआ में हवन यज्ञ आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्तानी ने कहा हमारे ऋषि-मुनियों ने बड़े- बड़े संक्रामक रोगों एवं असाध्य बीमारियों को हवन यज्ञ के माध्यम से समाप्त किया था। प्रभारी ने कहा कि, रोगों से बचने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृत का लोहा मान कर कई देशों ने भारतीय संस्कृति के अनुसार हाथ मिलाना बंद कर दिया है। अज्जू हिंदुस्तानी ने कहा कि, हिंदू युवा वाहिनी जनपद व प्रदेश के सभी विद्यालयों में हवन यज्ञ कार्यक्रम एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...