(संवाददाता शैलेंद्र शाही की रिपोर्ट)
बस्ती जिले में नकल माफिया सरकार के सारे दावों के आगे मजबूत नजर आ रहे हैं। 2 दिन के अंदर यूपी बोर्ड की परीक्षा से जुड़ी तीन घटनाओं ने अनेकों सवाल खड़े कर दिए हैं। 5 दिन बाद होने वाले पेपर काली खोना और आज परीक्षा से 2 घंटे पहले पेपर लीक की घटना सहित एक कॉलेज में नकल सामग्री पाए जाने की घटना जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। इंटरमीडिएट के बच्चों का दोपहर 2:00 बजे अंग्रेजी का पेपर था और 2:00 बजे से दो घंटे पहले ही सवालों के जवाब सोशल मीडिया में लीक होने लगे।
इस बात की जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को हुई तो उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को सोशल मीडिया में वायरल हो रहे उत्तर पुस्तिका भेजा और पेपर से मिलान करने के बाद तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण मौर्या मिलान किया जिसमें काफी सवालों के जवाब सही मिल गए, जिसके आधार पर ब्याज की तरफ से यूपी बोर्ड को पेपर लीक होने की एक रिपोर्ट डीएम के माध्यम से भेज दी गई है।
कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने इस मामले को लेकर बताया कि, यूपी बोर्ड की परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरीके से गंभीर है और आज अंग्रेजी के पेपर के लीक होने की सूचना मिली जिसके आधार पर जांच हो रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी। परीक्षा के दौरान राकेश कुमार मिश्र मीरा देवी इंटर कॉलेज केवटली से इंटर अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र आउट होने के मामले में केंद्र व्यवस्थापिका समेत पांच के खिलाफ नकल अधिनियम में मुकदमा दर्ज हो गया है। केंद्र पर अर्थशास्त्र बीमा सिद्धांत के प्रश्नपत्र का लिफाफा परीक्षा के नौ दिन पहले 24 फरवरी की शाम को ही खुल गया था।
पर्चा आउट होने की जानकारी होने पर डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्य ने केंद्र व्यवस्थापिका अंजनी देवी, परीक्षा सहायक राहुल मिश्र, लिपिक रामपूजन, सहायक अध्यापिका कुसुम मिश्रा व सौरभ शुक्ला के खिलाफ दुबौलिया पुलिस को तहरीर दिया था। पुलिस ने मंगलवार रात पांचों के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, रामप्यारे इंटर कॉलेज कप्तानगंज में भी आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर प्रेम प्रकाश मीणा ने जब अचानक पहुंचकर जांच की तो उन्होंने पाया कि कई बच्चों ने जो उत्तर लिखे थे। वह एक जैसे थे फिर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें नकल कराते हुए वीडियो देखकर उनके होश उड़ गये जिसके आधार पर एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने मुकदमा दर्ज कर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
जिला अधिकारी ने जिलाविधायल निरीक्षक के कार्यालय का आचनक दौडा किया और कार्यालय मे तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से बोर्ड परीक्षा के बारे मे जानकारी हासिल किया और सख्त निर्देश दिया की कार्यालय मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। इसके बाद कार्यालय मे लगे सभी सीसीटीवी के TV स्क्रीन को देखा। जिलाधिकारी आसतोश निरंजन ने बताया कि, सब कुछ सही चल रहा है एक या दो स्कूलों की शिकायत आयी थी लेकिन उसको ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों पहुंचा कर उचित कार्यावाही कर दिए है। जिले मे नकल विहीन परीक्षा करना हमारा दायित्व है इसलिए हमने हर संभव व्यवस्था किया है अगर कही से शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्यावाही किया जा रहा है।