1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती: कांग्रेस ने किया UP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बस्ती: कांग्रेस ने किया UP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बस्ती: कांग्रेस ने किया UP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

(संवाददाता शैलेन्द्र शाही की रिपोर्ट)

शहर से उजाड़े गए फुटपाथ कारोबारियों के समर्थन में कांग्रेस उतर आई। कलेक्ट्रेट पर फुटपाथ विक्रेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। डीएम आशुतोष निरंजन अपने कक्ष से निकलकर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि, फुटपाथ विक्रेताओं की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए धैर्य रखने की जरूरत है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि, बगैर कोई व्यवस्था बनाए ही फुटपाथ कारोबारियों को उजाड़ दिया गया। यह प्रशासन के अदूरदर्शिता का परिणाम है। नगर पालिका में मकानों के पंजीकरण, स्थानांतरण पंजीकरण आदि के नाम पर मनमानी वसूली हो रही है। अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासन ने फुटपाथ कारोबारियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। जीआइसी स्कूल, महिला अस्पताल, मालवीय मार्ग, कंपनीबाग, कटरा और न्याय मार्ग पर सघन अभियान चलाकर गुमटी व्यवसायियों को उजाड़ दिया गया। इनके लिए वेंडिग जोन चिह्नित कर जगह आवंटन का कार्य अभी तक नहीं हो सका है।

शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से 1200 फुटपाथ विक्रेता सूचीबद्ध किए गए हैं। आधा दर्जन स्थानों को वेंडिग जोन के रूप में चिह्नित किया गया है। लेकिन अभी यह विकसित नहीं हो सके हैं। जिससे फुटपाथ विक्रेताओं को कारोबार के लिए जमीन आवंटित नहीं हो पा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...