(बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट)
बरेली जिला में बेमौसम हुई ओलावृष्टि से किसानों कि फसलें सरसो, मसूर, गेहूं और गन्ना की सारी फसल चौपट हो गई। अब किसानों के आगे उनकी बच्चों की शादी की खुशियां धरी की धरी रह गई है। रिठौरा कस्बे के किसान रामकुमार नेता ने बताया कि, गेहूं की फसल का पूरा खेत ओलावृष्टि के चलते तबाह हो गया है।
साथ ही उन्होंने यह बताया कि, अगले कुछ महीने में उनकी बेटी की शादी होने वाली है और जितना भी घर में पैसे बचकर रखा था वो खेती में लगा दिए लेकिन अब ऐसा लगता है की शादी में भी रुकावट हो गई है। पीड़ित किसान रामकुमार के सामने अपनी आंखों में सपने सजाए थे कि गेहूं की फसल को भास्कर अपनी बेटी के हाथ पीले करेगा।
मगर कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था, फसल के ऊपर सपने सजाए किसानों के सभी सपने चकनाचूर हो गए। अब ऐसे कई किसानों की बेटियों की शादी और कोश मराठी तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके आगे संकट खड़ा हो गया है। किसानो के आँखे भर आई है, और वह बेहद परेशान है।
बता दें कि, अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से किसानों का हाल जानने के लिए कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ है, इसके चलते किसानों में अब खासा रोष देखा जा रहा है बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी।